फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू की खरीद तो दूर क्रय केंद्र से बैनर और कर्मचारी नदारत

Sat, 09 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
गेहूं खरीद की तैयारी, बारदाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
प्रदेश सरकार भले ही किसानों को लाभ पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों की उदासीनता से किसानों के अनाजों का मोल नहीं लग पा रहा है। दैवीय आपदा की मार से बच बचाकर तैयार किए गए अनाज को समर्थित मूल्य पर बेचने के लिए किसान मारे-मारे फिर रहें हैं। एक अप्रैल से जिले के 22 ब्लॉकों में क्रय केंद्र खोले जाने का आदेश था। लेकिन आठ दिन बाद भी अधिकांश स्थानों पर क्रय केंद्र नहीं खुला। जहानागंज, हरैया और लालगंज में केंद्र खुले मिले तो वहां खरीद नहीं हुई थी। बात करने पर क्रय केंद्र प्रभारियों ने बताया कि कैसे करें खरीद केंद्र पर बोरा ही नहीं है।
विज्ञापन

 पीसीएफ के डिप्टी आरएमओ के अनुसार इस वर्ष जिले से गेंहू खरीद का लक्ष्य 55 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। साथ ही समर्थन मूल्य 1525 रुपया प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। गेंहू की खरीद के लिए जिले के 22 ब्लॉकों में 46 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें अधिकांश क्रय केंद्र वही स्थापित है, जहां पर बीते वर्ष संचालित हुए थे। इन क्रय केंद्रों में विपणन शाखा के 14, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के तीन, कर्मचारी कल्याण निगम के चार और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों पर प्रभारियों की भी तैनाती कर खाते खोलकर, खरीद करने के लिए धन अवमुक्त कर दिया गया है। क्रय केंद्रों के अलावा पंजीकृत सहकारी समितियों के माध्यम से भी गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। इस बार गेहूूं की खरीद में जुटे विभागों को लक्ष्य की पूर्ति होने की पूरी संभावना है। शुक्रवार को पड़ताल करने पर डिप्टी आरएमओ का दावा फ्लाप नजर आया। जिले के जहानागंज, हरैया और लालगंज ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर केंद्र बंद मिले। इसके अलावा तयशुदा क्रय केंद्रों पर कर्मचारी तो दूर बैनर भी नजर नहीं आया, जिससे किसान जान सकें कि उनका अनाज इसी स्थान पर बिकेगा। बैनर के अभाव में किसान क्रय केंद्र की तलाश में जुटा है। पुराने स्थानों पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं है जो बता सके कि इस बार खरीद कहां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें