फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल किसानों के खिलाफ, किसान बन जाएंगे मजदूर : कमला राय

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मालटारी के साथ ही माहुल, अंबारी, धरवारा, छित्तेपुर, मेंहनगर, मनिकाडीह, महराजगंज में रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से शोक सभाएं आयोजित की गईं। यूनियन के जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि देश का किसान किसान बिल को लेकर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में 20 दिनों से सड़कों पर आंदोलित है। इसमें कई किसान अब तक शहीद हो गए। सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचना चाहती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों बिल वापस ही लेने पड़ेंगे। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमला राय ने कहा कि सरकार ने जो किसान बिल बनाया है वह किसानों के हित में नहीं है। इससे बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। किसान की खेती कांट्रैक्ट पर सरकार ले लेगी। इसके बाद हम किसानों को मजदूर बनाएगी। योगेंद्र सिंह पटेल, अरुण राय, अशोक राय, बहादुर सिंह, राजेश, प्रमोद ,सीता, रिजवान, नगीना, धर्मेंद्र ,सुनील, सुभाष मौजूद रहे। अंबारी में किसान सभा के जिला मंत्री राम अजोर यादव और गनवारा बाजार में भाकपा के पूर्व जिला मंत्री एवं किसान सभा के नेता रामाज्ञा यादव तथा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। शफीकुर्रहमान, रामनेत यादव, दानिश, राजेन्द्र यादव, डॉ. मेवालाल, डॉ. राधेश्याम यादव, चंद्रभान, राम भुवाल, रामहरख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें