फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा

Sat, 01 Oct 2016 11:55 PM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा (ऊपर), सजी झांकी (दाएं)।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की 5140वीं जयंती पर श्री अग्रवाल हितकारणी न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं और अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली। श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर समाज के लोगों ने अग्रसेन चौराहा पहुंचे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


गुरुघाट स्थित श्रीबालक दास मंदिर, श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, पुस्तकालय और श्री अग्रवाल धर्मशाला में हवन-पूजन हुआ। दोपहर दो बजे श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकली, जो सब्जीमंडी चौराहा, चौक होते हुए श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्री अग्रसेन महाराज, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र थी।

शोभायात्रा में अग्रवाल महिला मंडल की महिलाएं और कालेज की छात्राएं भजन गाते चल रही थी। संचालन मनीष रत्न अग्रवाल और सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। मौके पर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मंत्री संत प्रसाद अग्रवाल, इंदू भूषण अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें