श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में शिविर के दौरान मौजूद पदाधिकारी। श्रोत-आयोजक
आजमगढ़। अग्रवाल युवा समाज ने रविवार को श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में एलर्जी, दमा और श्वास के मरीजों के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज और शहर से आए मरीजों को मुगलसराय के डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित कीं। डॉ. विकास गर्ग ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बच्चों ने योगासन सीखा। जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनय कुमार ने विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अमन गर्ग, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. अर्पित अग्रवाल और डॉ. रेखा गुप्ता के कार्यों की सराहना की। समाज के महामंत्री हर्षित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल युवा समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य इस आयोजन के लिए समर्पित थे। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करके सामाजिक सेवा जारी रखी जाएगी।इस मौके पर अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, उपमंत्री सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल, श्रीकृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल थे।