फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावरों के अधिग्रहण का विरोध

Thu, 17 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा भारत संचार निगम लिमिटेड के 65000 मोबाइल टावरों का अधिग्रहण कर एक नई कंपनी बनाने के विरोध में बुधवार को बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने सीडाट पर धरना दिया।
विज्ञापन

 धरने को संबोधित करते हुए बीएसएनएल ई यूनियन के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड अपने संसाधनों द्वारा पूूरे भारत के ग्रामीण अंचलों, दुर्गम स्थानों आदि में संचार सेवा मुहैया करा रहा है।

हम कर्मचारी बीएसएनएल के 65000 टावरों का अलग कंपनी बनाकर उसे पूंजीपतियों के हाथ में सौंपने की योजना का पुरजोर विरोध करते हैं। चेतावनी दी कि सरकार ने ऐसा कुछ किया तो हम वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



धरने को नेशनल फेडेरेशन आफ टेलीकाम के गुलाब राय, हरिदरस राय, आरके यादव, आरपी लाल, मुसाफिर, राजमंगल यादव, मुन्नीलाल आदि ने संबोधित किया। धरने में आरएन तिवारी, राजदेव, पंचानंद राय, प्रतिमा सिंह, मंजू सिंह, महेश, हरिनाथ, राजाराम प्रजापति, कुन्नू लाल, हरिशंकर लाल, रामजीयावन, सुनील चौहान, रविंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार चौबे, मदन मोहन, सुरेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें