फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चाचा के बाद भतीजे ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास सोमवार की सुबह नैनो कार व बुलेट में टक्कर हुई थी। इसमें चाचा-भतीजा घायल हुए थे। चाचा की सोमवार को ही जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। जबकि भतीजे को रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान घायल भतीजे ने भी गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना के कबानी खुर्द महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने भतीजे अभिनेष सिंह (22) के साथ आजमगढ़ जिला मुख्यालय बेटी की शादी के लिए लड़का देखने आ रहे थे। धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास ही बुलेट की नैनो कार से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में चाचा-भतीजा के साथ ही कार सवार डॉ. जितेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर कन्हैरा जिला अंबेडकरनगर भी घायल हो गए थे। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया था। रास्ते में ही अर्जुन सिंह ने दम तोड़ दिया था। वहीं भतीजा जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। जिस पर परिजन उसे गोरखपुर जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की सुबह भतीजे अभिनेष की भी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। चाचा के बाद भतीजे की भी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें