फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जेल भेजा गया हत्यारोपी पति

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक माधवपुर गांव में हुई विवाहिता की हत्या मामले में पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को पुलिस ने सोमवार को ही हिरासत में ले लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना अंतर्गत इटौरा डूरीपुर गांव निवासी चंद्रदेव राजभर मुंबई में रह कर फर्नीचर का काम करता था। उसे जीयनपुर कोतवाली के चकमाधवपुर में नेवासा मिला हुआ था। जहां उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती थी। रविवार की रात एक बजे वह मुंबई से घर लौटा। जहां किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद चंद्रदेव ने पत्नी ऊषा देवी (35) की कुदाल के बेंत से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार की रात ही हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया था। सोमवार की देर रात मृतका के पुत्र रोहित की तहरीर पर हत्यारोपी पति चंद्रदेव के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए चंद्रदेव की गिरफ्तारी पुष्ट करते हुए उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें