राजकीय बालिका इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान काली पट्टी बा?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उप्र प्रदेश शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान कर्मचारियों और शिक्षकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। साथ ही लाक डाउन खत्म होने के बाद शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों एंव कर्मचारियों के विभिन्न भत्तों में कटौती करके उनके खिलाफ अन्याय किया गया है। शिक्षक कर्मचारी इसकेे विरोध करते हैं। 18 से 25 मई तक हम काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष बृजेश राय और जिलामंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, नगद प्रतिकर भत्ता, फ्रिज किए गए डीए को बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हम 25 मई तक बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करेंगे। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो लाक डाउन खत्म होने के बाद हम लो ग प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह, प्रभाकर राय, सर्वेश्वर पांडेय आदि उपस्थित थे।