जाको राखे साइयां मार सके न कोय...यह कहावत उस समय हकीकत बन गई जब शनिवार शाम को आज़मगढ़ जिले के अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 102 एंबुलेंस बरामदपुर गांव से एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर लौट रही थी।
ब्रह्मनपुर पुल पर मन्झुई नदी के पुल पर सामने से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एंबुलेंस में मौजूद चालक व मेडिकल सहायक सहित गर्भवती महिला और तीमारदार भी सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के तुरंत बाद गर्भवती महिला ने वही रास्ते मे ही बच्चे को जन्म दिया, जो पूरी तरह से सुरक्षित है।