फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के बाद अब बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Tue, 01 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलित सभासदों द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय में दिया जा रहा धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने धरने के दौरान मंगलवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों का एक दल विगत सात दिनों से नगरपालिका परिसर में धरने पर बैठा है। सभासदों द्वारा नगर पालिका द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की जा रही है।

सभासदों के धरने को आम जनता के साथ ही कुछ संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। सोमवार को डीएवीपीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा लालू ने अपना समर्थन दिया। लोगों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित सभासदों ने मंगलवार को धरना स्थल पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने का निर्णय लिया। धरने के दौरान सभासदों को सूचना मिली की पालिका कार्यालय के लिपिक युवराज सोनकर की माता का स्वर्गवास हो गया है।
विज्ञापन


तब सभासदों ने धरना स्थल पर ही शोक सभा कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पप्पू गोंड, रीता सोनकर, अनूप श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, मीना देवी, मुखराम निषाद, अन्नू निषाद, पिंकी भारती, राजू यादव, शशि कुमार, केदारनाथ चौधरी, कमलेश शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें