फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में क्वारंटीन के बाद घर पहुंचे कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। पड़ोसी की हत्या के आरोप में सजा काट रहे जिस कैदी को कोरोना वायरस की वजह से पेरोल पर छोड़ा गया था। वह क्वारंटीन के बाद अपने घर पहुंचा। रविवार की सुबह उसकी अचानक तबियत खराब हुई। लोग उसे डाक्टर के यहां भर्ती कराया। परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बंदी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृत कैदी प्रभुनाथ साहनी 56 पुत्र श्यामा साहनी रौनापार थाने के शाहडीह गांव का निवासी था। करीब 25 दिन पूर्व पेरोल पर जेल से निकला था। इसको तीन अप्रैल को नवनीत कालेज बघावर में क्वारंटीन पर 14 दिन के लिए रखा गया था। डा. देवानन्द यादव चिकित्सा प्रभारी हरैया ने बताया कि 16 अप्रैल को इसे वहां से डॉक्टर व प्रशासन के अधिकारियों ने डिस्चार्ज कर दिया गया था। रविवार की सुबह अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बीमारी से ग्रसित था। शुगर आदि की बीमारी थी। मृत प्रभुनाथ साहनी के दो लड़के हैं। दोनों बाहर रहते हैं। उसकी पत्नी तारा देवी ने थाने में तहरीर दी है। प्रभुनाथ को तीन साल की सजा हुई थी। इसमें ढाई साल की सजा पूरी कर ली थी। प्रभुनाथ गैर इरादतन हत्या का आरोपी थी। थानाध्यक्ष रौनापार राजकुमार सिंह ने बताया कि कैदी की पत्नी तारा की तहरीर पर लाश पीएम के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें