फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन घटने के बाद फिर बढ़ा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
देवारा क्षेत्र में घाघरा की कटन का निरीक्षण करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील से होकर जनपद की सीमा से गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बढ़ोत्तरी के साथ ही नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान जारी है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में बदरहुंआ नाले पर सात सेमी और डिघिया नाले पर छह सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक दिन घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांव में कटान तेज हो गई है। बदरहुंआ नाले पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। गुरुवार को शाम चार बजे बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.47 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को सात सेमी बढ़कर 71.54 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर ही रहा। वहीं डिघिया नाले पर गुरुवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 70.67 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को छह सेमी बढ़कर 70.73 मीटर हो गया। जलस्तर में बढ़ोत्तरी और कटान को देख ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें