फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ पेट्रोल पंप पर जांच कर 51 बाइक चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
13 नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर चेकिंग करते एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आठ पेट्रोल पंपों की चेकिंग कर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले 51 चालकों का चालान किया। पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। संयुक्त टीम ने आमजन को समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं और पीछे बैठे सवारी दोनों को हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। अभियान में एआरटीओ अतुल कुमार यादव, पीटीओ विक्रांत सिंह, उपनिरीक्षक यातायात जयशंकर सिंह व गोविंद प्रसाद, मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर राम, आशीष यादव, संजय मौर्य, आशुतोष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें