फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूंदाबांदी के बाद सुबह से निकली धूप, सर्द हवाएं चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला।
अलसुबह धूप निकल आई, लेकिन इसके साथ ही सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। दिनभर चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई थी। बुधवार सुबह हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ देर राहत मिली, लेकिन तेज और ठंडी हवाओं ने राहत को ज्यादा देर टिकने नहीं दी। हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड और चुभने लगी। असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने का सबसे ज्यादा असर सुबह और शाम के समय देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह-सवेरे घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी सर्द हवाओं से परेशानी हुई। वहीं ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे किसानों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी ठंड का असर साफ नजर आया। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही, जबकि दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने पर बाजारों में कुछ रौनक लौटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें