रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव में सोमवार की शाम एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रौनापार थान क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी धूपराज ने बताया कि भाई प्रज्ञावन पटेल (33) की शादी वर्ष 2024 में प्रेमशीला से हुई थी। बताया कि प्रज्ञावन पटेल का सोमवार दोपहर में अपनी पत्नी प्रेमशीला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर के प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे में चला गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत चले गए थे। शाम करीब 5.30 बजे जब वह नीचे नहीं आया तो उनकी पत्नी प्रेमशीला उसे बुलाने पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर दुपट्टे के सहारे पंखे से उसका शव लटकता दिखाई दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।