फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम के स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उपजिलाधिकारी सदर के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय के सामने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल कलेक्ट्री कचहरी से प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय होता हुआ सदर तहसील होता हुए धरना स्थल पहुंचा और जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रणविजय यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर का आचरण अधिवक्ताओं और वादकारियो के प्रति काफी अपमानजनक है, जो भारत रत्न प्राप्त राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के शोक प्रस्ताव का भी सम्मान न करने वाले अधिकारी है। उपजिलाधिकारी सदर न्यायिक प्रक्रियाओ का पालन नहीं करते, नियम कानून के अनुसार मुकदमे का निस्तारण भी नहीं करते है। जिसके कारण वादकारियों का काफी नुकसान हो रहा है। इनसे आए दिन वादकारियों और अधिवक्ताओं से विवाद होता रहता है। इनके कार्यो से लोगों में काफी आक्रोश है। धरने में अधिवक्ता शमशेर सिंह, रईश अहमद, सुबाष राय, रामनयन यादव, चंद्रप्रकाश राय, शिवचंद यादव, जफर इकबाल, सैयद सादिक अली रिजवी, राधेश्याम सिंह, राजेश राय, देवकरन सिंह सहित अनेक अधिवक्ता शामिल रहे और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। धरने का संचालन संघ के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें