फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हड़ताल पर अधिवक्ता, परेशान हो रहे वादकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ की घटना को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इस दौरान मुकदमे की सुनवाई न होने से वादकारी काफी परेशान दिखे। तारीख लेकर उन्हें घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें हापुड़ जिले के अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज की घटना की अधिवक्ताओं ने निंदा की। बार कौंसिल के पारित प्रस्ताव के समर्थन में न्यायिक कार्य नहीं किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाला और नारेबाजी करते न्यायालय परिसर का चक्रमण किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह व संचालन संघ मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें