कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक सोमवार को संघ के सभागार में अध्यक्ष सुबाष राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने कन्नौज तहसील छिवराममऊ में लेखपाल संघ द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ गलत एफआईआर दर्ज कराए जाने की घोर निंदा करते हुए कन्नौज के जिलाधिकारी से दोषी लेखपाल का स्थानांतरण किए जाने की मांग किया है। साथ ही जनपद आजमगढ़ के जिलाधिकारी से अधिवक्ताओं नें तहसील सदर में धरने पर बैठे सभी लेखपालों की जांच कराकर वेतन काटे जाने की मांग किया है। अध्यक्ष सुबाष राय ने कहा कन्नौज की घटना को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने संज्ञान में लिया है। अगर तीन सौ अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज रिपोर्ट को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता संघ और अधिवक्तागण आंदोलित होंगे। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री अरविंद पाठक ने किया।