फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लखनऊ की घटना के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार को लेकर जिले के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने अपनी बैठकें कर निंदा की। विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में बैठक हुई। लखनऊ बार एसोसिएशन के जारी आंदोलन के समर्थन में न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव और संचालन मंत्री नीरज द्विवेदी ने किया। सेंट्रल बार के अधिवक्ताओं की बैठक अध्यक्ष जय प्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं के साथ थाने में हुई घटना सभी को विचलित करने वाली है।
पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाय। पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए अधिवक्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है इसे वापस लिया जाए। संचालन मंत्री शेषमणि तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें