आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन के सभागार में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने उपायुक्त खाद्य न्यायालय के पेशकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि आयुक्त द्वारा इसे संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। तीन अगस्त से आयुक्त, अपर आयुक्त न्यायिक व अपर आयुक्त प्रशासन के न्यायालय में कार्य किया जाएगा। जबकि पेशकार का पटल न बदले जाने तक उपायुक्त खाद्य न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने हरदोई जिले के अधिवक्ता कनिष्ठ मेहरोत्रा की गोली मारकर की गई हत्या पर शोक व्यक्त की। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। हत्या के विरोध में पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश राय व संचालन मंत्री शेषमणि तिवारी ने किया। ठेकमा: तहसील बार एसोसिएशन मार्टीनगंज में अध्यक्ष रामप्रताप यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हरदोई के अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की बदमाशोंं द्वारा गोली मारकर की गई हत्या पर रोष जताया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर दिनेश सिंह, आलोक यादव, सतीश यादव, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।