फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने पर बलिया के एडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक ने नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा बारिश से पहले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को वित्तीय नियमावली का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बलिया के अपर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति और धारा-34 के मामलों की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लगातार प्रतिभाग न करने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी, बलिया को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ईओ आपसी समन्वय बनाए रखें तथा निकायों के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री एवं उपकरणों के मूल्य में समानता सुनिश्चित करें। साथ ही पिछले दो-तीन वर्षों की खरीद का परीक्षण कर इस वर्ष आवश्यक खरीद यथासंभव एकमुश्त ई-टेंडर के माध्यम से कराने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गत वर्ष जलभराव एवं डेंगू प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं करने, नालों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके अलावा मलिन बस्तियों में स्वच्छ पेयजल, जल निकासी, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय ने सभी निकायों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के लंबित निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिले में हर माह प्लास्टिक जब्तीकरण की कम से कम एक बड़ी कार्रवाई करने, सभी नगरों की प्रमुख सड़कों पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, सफाई वाहनों में जीपीएस लगाने तथा नियमित रूप से फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़, अपर जिलाधिकारी मऊ सहित सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें