फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में लापरवाह पर एडीओ कृषि जहानागंज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसान सम्मान निधि योजना में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जहानागंज कैलाश राम को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं दो एडीओ एजी और तीन पशु चिकित्सकों को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में पशुपालन, उद्यान विभाग, कृषि, मत्स्य और सहकारिता विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा सीडीओ द्वारा की गई। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने पाया कि जहानागंज में किसान सम्मान निधि के कई आवेदन लंबित हैं। जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी हासिल की तो एडीओ एजी जहानागंज कोई स्पष्ट वजह न बता सके। इसे लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया। इसी तरह से मेंहनगर और मार्टीनगंज में भी काफी संख्या में किसान सम्मान निधि के आवेदन लंबित मिले। इस पर सीडीओ ने दोनों तहसीलों के एडीओ एजी को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में सीडीओ द्वारा टीकाकरण, इअर टैगिंग और निराश्रित गोवंश संरक्षण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि तीनों ही कार्यों में तीन पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई है। इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, एआर कोआपरेटिव राम किंकर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें