फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम लालगंज एसएन त्रिपाठी के नेतृत्व में तरवां, पल्हना, ठेकमा और लालगंज के बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम ने कहा कि 21 जुलाई से 30 अगस्त तक डोर टू डोर सर्वे होगा। इसमें सब लोग अपना मतदाता रजिस्टर बनाएंगे। बताया कि 70 से ऊपर जो भी मतदाता है उनका वेरिफिकेशन कर लें। प्रचार-प्रसार कराएं जिससे मतदाता जागरूक हो और अपने नाम को सूची में जोड़वा सकें। नाम में शुद्धिकरण या फोटो में गड़बड़ी है तो फॉर्म 8 भरवा कर नाम शुद्ध करवायें। जो लोग बाहर चले गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है उनके लिए फॉर्म सात भरकर नाम काटे। इस दौरान तहसीलदार अरुण वर्मा, नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे, सीडीपीओ रामनिवास सिंह, सत्येंद्र यादव, प्रदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें