फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना मानचित्र के बन रहे दो भवनों को एडीए ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवनों का निर्माण जारी है। एडीए कर्मियों को पता भी लग रहा है और कई मंजिला बिल्डिंग खड़ी हो जा रही है। एडीए के एई प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि बलरामपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे जितेंद्र सिंह और सुजीत सिंह और कांता चौहान द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इनमें से एक मकान दो मंजिला के करीब और दूसरा मकान छह मंजिला तक बन गया था। इन लोगों को पहले नोटिस जारी किया गया था। निर्माण को रोकने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी इन लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। इसके कारण आज इसे सील कर पुलिस ही देखरेख में सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें