फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार्यों में लापरवाही पर एडीए के सहायक अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों में लापरवाही व आमजन की समस्याओं का निदान न करने पर जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष प्राधिकरण रविंद्र कुमार ने प्राधिकरण के सहायक अभियंता (सिविल) प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता पर आरोप है कि उन्होंने अवैध निर्माण से संबंधित आमजन, जनप्रतिनिधियों और आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायतें आईं। इसमें आरोप लगाया गया था कि सहायक अभियंता अपने कार्यों में मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

साथ ही मानचित्रों को मनमाने ढंग से संस्तुति करना या निरस्त करना उनका शगल बन गया था। सहायक अभियंता की कारस्तानी के चलते विकास प्राधिकरण की छवि धूमिल हो रही थी। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व प्राधिकरण अध्यक्ष को भी लगातार मिल रही थी। अपने पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने, शासकीय कार्याें के संपादन में घोर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने पिछले दिनों सहायक अभियंता पार कार्रवाई के लिए राज्यपाल को संस्तुति भेजी थी। जिलाधिकारी की संस्तुति पर राजभवन ने सहर्ष स्वीकृति दे दी। राजभवन से कार्रवाई के लिए हरी झंडी मिलते ही जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें