फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला-खोमचा वालों के लिए बनेगी छोटी-छोटी मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की सड़कों से ठेला-खोमचा वालों को हटाने की कवायद में अब भी प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। सड़क से इन्हें हटाने के पूर्व इनके लिए छोटी-छोटी मार्केट स्थापित करायी जायेगी। जिसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने शहर की सड़कों से ठेला-खोमचा वालों को सड़क से हटने का फरमान सुना दिया था। जिसे लेकर ठेला खोमचा वाले तीन दिनों तक आंदोलित रहे। सोमवार को ठेला-खोमचा वालों ने आईटीआई मैदान से बड़ा विरोध जुलूस निकाला था। कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर ठेला खोमचा वालों ने धरना-प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि सड़क से उन्हें हटाने के पूर्व ठेला-खोमचा लगाने के लिए उन्हें कहीं जगह उपलब्ध करायी जाये। जब तक प्रशासन जगह नहीं उपलब्ध कराता तब तक उन्हें सड़क से न हटाया जाये। डीएम ने वार्ता कर ठेला-खोमचा वालों को शांत कराया और जब तक उनके लिए जगह की व्यवस्था नहीं होती तब तक सड़क से उन्हें न हटाये जाने का आश्वासन दिया। लेकिन यह भी कहा गया कि वे एक जगह पर ठेला खड़ा करने के बजाए चक्रमण करते रहेंगे, ताकि उनके ठेले से शहर की सड़कों पर जाम न लगे। एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने बताया कि शहर में एक स्थान पर सभी ठेले वालों के लिए जगह नहीं उपलब्ध है। ठेला वाले मुख्य चौक क्षेत्र में ही मार्केट की मांग कर रहे है ऐसे में छोटी-छोटी कई मार्केट बनाये जाने की योजना है। ताकि एक जगह पर फल तो दूसरी जगह पर सब्जी व तीसरी जगह पर अन्य सामानों के ठेला वालों की दुकानें लगवायी जा सके। जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही जगह चिन्हित कर ठेला-खोमचा वालों को उससे अवगत करा दिया जायेगा और इसके बाद इन्हें सड़क से हटाया जायेगा और न हटने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें