फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में ड्रोन की उड़ाने से जुड़ी अफवाहों पर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में कहीं भी ड्रोन जैसी कोई वस्तु नहीं पाई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि लोग टॉवर या अन्य लाइट देखकर भ्रमित हो रहे हैं। ऐसे मामलों में गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने जिन वस्तुओं को बरामद किया है, वे केवल ड्रोन की तरह खिलौने हैं। इनमें किसी भी प्रकार का नाइट विजन कैमरा नहीं है और न ही इनका इस्तेमाल चोरी जैसी घटनाओं में हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि असली ड्रोन काफी महंगे होते हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये होती है। इसलिए लोगों को इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से घबराने की आवश्यकता नहीं है। एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर दूसरे देश की तस्वीर डालकर लोगों को गुमराह किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें