फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी, एआरटीओ, बिजली विभाग के अधिकारियों पर होगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर माह अक्टूबर की समीक्षा हुई। राजस्व के अन्तर्गत स्टाम्प एवं पंजीकरण, आबकारी, वाहन कर एवं माल एवं यात्री कर, विद्युत कर तथा शुल्क तथा करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत भू तत्व धातु कर्म (खनन विभाग), लोक निर्माण विभाग (सड़क-पुल), नगर विकास विभाग और कृषि मंडी समिति के राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

गत वर्ष में माह का प्राप्ति प्रतिशत तथा क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत से कम रहा। कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कम वसूली पर जिला आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। वाहन कर एवं माल तथा यात्री कर में कम वसूली पाए जाने पर एआरटीओ से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश एडीएम वित्त एवं राजस्व के दिए। विद्युत कर में कम वसूली पाए जाने पर दोनों अधीक्षण अभियंता और छह एक्सईएन के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। ईओ आजमगढ़ को निर्देश दिए कि 15 दिन के अन्दर वसूली में सुधार लाए। माहुल को छोड़ कर सभी निकायों के कर अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडी समिति सचिव से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें