फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दर्जन भर शातिर अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास, गौवध, चोरी, आबकारी, एनडीपीएस की घटनाओं को अंजाम देने वाले दर्जन भर शातिर अपराधियों की सोमवार को संबंधित थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई। पुलिस महकमे की इस कार्रवाई से शातिर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सर्वाधित छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट गंभीरपुर थाने में खोली गई है। इसके अलावा सिधारी थाने में दो व फूलपुर, तहबरपुर, मेंहनगर, कप्तानगंज में एक-एक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है। इन अपराधियों में अफसार, मो. अलीम, बुनेल, इसराईल, बेलाल की गौवध में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी क्रम में मो. अकबर, सोनू राजभर व फकरूद्दीन की आबकारी एक्ट में, जिलाजीत व फैसल की एनडीपीएस में, मो. उमर की चोरी में व मुकेशयादव की हत्या के प्रयास में हिस्ट्रीशीट संबंधित थाने में खुली है। यह कार्रवाई इन अपराधियों की कवायद पर नजर रखने को लेकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें