फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दुकानों पर करनी थी कार्रवाई, नहीं की... डीएसओ हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तत्कालीन कमिश्नर कनक त्रिपाठी की संतुति का संज्ञान लेते हुए शासन ने जनपद के डीएसओ देवमणि मिश्रा को निलंबित कर दिया है। उनको उपायुक्त खाद्य अयोध्या मंडल से संबंद्ध किया गया है। कनक त्रिपाठी ने देवमणि मिश्रा पर निरीक्षण के दौरान 27 दुकानों पर कमी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

शासन को भेजी गई रिपोर्ट में तत्कालीन कमिश्नर ने कहा था कि उपायुक्त खाद्य ने गत वर्ष 23 जुलाई से 16 मार्च 2020 तक 27 दुकानों का निरीक्षण किया था जहां कमियां पाई गई थी। इस पर कार्रवाई के लिए डीएसओ को निर्देशित किया गया था। तत्कालीन कमिश्नर ने भी 30 अप्रैल को डीएसओ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के साथ ही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सात मई को डीएसओ ने अपनी रिपोर्ट उपायुक्त खाद्य को भेजी थी। रिपोर्ट का परीक्षण करने पर पाया गया कि जिला पूर्ति अधिकारी कोटेदारों की गंभीर अनियमितताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। साठगांठ कर उनको पराश्रय दे थे। इसके साथ ही डीएसओ के खिलाफ लगातार शिकायतें भी मिल रही थी। कमिश्नर ने इसके लिए डीएसओ देवमणि मिश्रा को दोषी मानते हुए कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि देवमणि मिश्रा को निलंबित करते हुए उन्हें उपायुक्त खाद्य अयोध्या मंडल से अटैच कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी का चार्ज एआरओ सतीष चंद्र को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें