फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे पशुओं के अवशेष फेंकने पर होगी कार्रवाई : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाजार सलाबत खां मोहल्ले में सड़क किनारे बोरे में भर कर पशुओं के अवशेष फेंके जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में बाइक से लोग आते हैं। बोरे में भरे पशुओं के अवशेष को फेंक कर चले जाते हैं। दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
4-6 बोरे प्रतिदिन सड़क पर मिलते हैं। वार्ड सभासद सुफियान अंसारी ने बताया कि बोरे में मांस फेंकने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार नगर पालिका से जेसीबी बुलाकर मिट्टी डलवाकर दुर्गंध को दबाने का काम किया गया। दुर्गंध से समद मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों को दिक्कत होती है। स्थानीय नफीस अहमद नन्हे, फतेह मोहम्मद, असलम, शानू, सेराज अहमद, ममनून अंसारी आदि ने कहा कि बोरे में मांस फेंकने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। नगर में स्लाटर नहीं है। इसके चलते यहां पशु काटने और मांस बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बाजार सलाबत खां में बोरे में भरकर जानवरों के अवशेष फेंक जा रहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भदोही सीओ सुमित त्रिपाठी ने कहा कि कुछ ही दिन हुए मुझे चार्ज मिला है। कानून का उल्लंघन कर जानवर काटने और मांस बेचने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे पशुओं के अवशेष फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें