फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों पर अब तक हुई कार्रवाई की होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में फर्जी और अनियमित तरीके से हुई नियुक्तियों को लेकर शासन द्वारा जिले वार बैठक लखनऊ में बुलाई गई है। जिसके तहत 14 अगस्त को जनपद की समीक्षा की जाएगी। जिसमें यह देखा जाएगा कि जिला प्रशासन की ओर से अब तक इन अनियमित और फर्जी नियुक्तियों को लेकर क्या कार्रवाई की गई है। बैठक में एसआईटी व एसटीएफ भी शामिल होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अनियमित, नियम विरुद्घ व फर्जी रूप से नियुक्त शिक्षकों के संबंध में वेतन वसूली के संबंध में कृत कार्रवाई की आख्या मांगी गई है। आदेेश है कि जनपद में कार्यरत कितने अध्यापकों द्वारा आयकर संबंधी पैन कार्ड परिवर्तित किए गए हैं, तो परिवर्तन का कारण पता किया जाए। जिससे यह ज्ञात हो सके कि कोई अध्यापक फर्जी रूप से तो कार्य नहीं कर रहा है। जो अध्यापक जनपद में किसी अन्य जनपद से स्थानांतरित होकर योगदान किए हैं उनके द्वारा सेवा अभिलेखों बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड, बैंक का नाम इत्यादि में कोई परिवर्तन तो नहीं किया गया है। संबंधी जांच आख्या तथा कृत कार्रवाई का विवरण अभिलेख प्रस्तुत किया जाए। प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि फर्जी शिक्षकों की जांच चल रही है। कई के खिलाफ वेतन रिकवरी की नोटिस भी जारी की जा चुकी है। अभी कई और फर्जी शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शासन स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें