पुलिस महकमे ने सोमवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई बरदह, तरवां थानों में की गई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र में गोली मार कर लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दीपक यादव गैंग के मुखिया व सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसमें दीपक यादव, दीपक राजभर, कुलदीप, दिनेश कुमार, अंशिका, आसिफ शामिल है। इसमें से पांच अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे है। एक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। वहीं देवगांव कोतवाली में चोरी की घटनाओं के अंजाम देने वाले छह अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जिसमें गैंग लीडर हरिकेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, संधु देवी, प्यारे लाल प्रजापति, गायत्री देवी व रविंद्र सिंह शामिल है। वहीं तरवां थाने में हत्याव सरकारी कार्यो में बाधा डालने वालाों पर कार्रवाई हुई। इस गैंग में संचम यादव, अरविंद यादव व लालजी यादव शामिल है। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अब पुलिस महकमा इन अपराधियों की अपराध से अर्जीत कमाई से बनायी गई संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर सकेगा।