फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन की हेराफेरी मामले में एक महिला समेत दो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली में माफिया कुंटू सिंह सहित तीन लोगों पर प्रशासन द्वारा पूर्व में कुर्क की गई जमीन को खरीदने और बेचने में जानबूझकर की गई साजिश का मुकदमा शनिवार को दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपित दो लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। बताते चलें कि वर्ष 2008 में तत्कालीन डीएम मयूर माहेश्वरी ने ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर की जमीन को कुर्क किया था। इस जमीन को शमशाद बेगम पत्नी हसीब अहमद निवासी चांदपार को तथ्यों को छिपा कर बेच दिया गया। शमशाद बेगम ने 7 अप्रैल 2018 बहरीपुर निवासी मुनिराज पुत्र शिवपूजन को यह जमीन बेच दी। चार साल बाद मुनिराज ने पुन: उक्त जमीन को शमशाद बेगम को बेच दिया। जिला प्रशासन द्वारा कुर्क की गई जमीन को जानबूझकर साजिश के तहत बेचने और खरीदने का अपराध किया गया। कोतवाल की जांच में जालसाजी का पता लगा तो तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने मुनिराज और शमशाद बेगम को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें