फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्रा को ताना मारने और प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने स्कूल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान तो दे दी, लेकिन वह अपने पीछे कई सवालों को छोड़ गई। पिता का आरोप है कि प्रधानाचार्य और क्लास टीचर अक्सर उसकी बेटी का ताना मारते थे और प्रताड़ित करते थे। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी पुत्री अक्सर कहती थी कि प्रधानाचार्य और क्लास टीचर उसे ताना दिया करते थे कि तुम इस विद्यालय में पढ़ने लायक नहीं हो। मैं उसे सबकुछ ठीक होने की बात कहकर समझाता था। कहा कि पुत्री नियमित रूप से विद्यालय आती थी। रोज की भांति वह सोमवार को भी स्कूल आई थी और यह घटना हो गई। उन्होंने घटना के बाद सबूतों को मिटाने का भी आरोप लगाया। पड़ोसियों ने बताया कि जब छात्रा रेलिंग के करीब पहुंची तो विद्यालय के बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक कोई उसे बचाने के लिए पहुंचता तब तक नीचे आ गिरी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि छात्रा को सजा के तौर पर क्लास के बाहर खड़ा किया गया था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। वैसे जो भी हो लेकिन इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्योंकि अभी कुछ साल पूर्व ही जिले के एक कालेज की दो मंजिला बिल्डिंग से एक बच्चे ने छलांग लगा दी थी। हालांकि वह बच गया था। उधर, सूचना मिलने पर जब सीओ सिटी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे थे तो उन्होंने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें