फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में छिनैती के आरोपी को गोली लगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश। श्रोत-पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
बिलरियागंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान झपटमारी (छिनैती) के आरोपी बदमाश फुजैल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके एक साथी बाल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, लेडीज बैग और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 23 मई को जमीन रसूलपुर निवासी महजवीन ने तहरीर देकर बताया था कि वह बिलरियागंज बाजार से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान वधैला के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनका पर्स छीन लिया था। उसमें नकदी और मोबाइल फोन रखा था।
थाना बिलरियागंज में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मंगलवार को बिलरियागंज पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि छिनैती की घटना में शामिल आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक से नसीरपुर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने नसीरपुर मोड़ के पास घेरेबंदी की तो बाइक सवार भागने लगे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फुजैल अहमद निवासी कसाई मोहल्ला, बिलरियागंज के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सीएचसी बिलरियागंज और फिर सदर अस्पताल भेजा गया। उसके एक साथी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, 9800 रुपये, मोबाइल फोन, लेडीज बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें