फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेला दिखाने के बहाने नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची को मेला दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को देवइत टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बीते सोमवार को देवइत बाजार का मेला था। इसी दौरान गांव निवासी अर्सलान गांव की ही एक सात वर्षीय बच्ची को मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। पहले उसने बच्ची को मेला घुमाया और खिलाने-पिलाने के साथ ही खिलौने आदि भी दिलाए। इसके बाद वह बच्ची को लेकर वापस लौटने लगा तो हुसैनिया चौक के पास कब्रिस्तान में ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने अर्सलान के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अर्सलान को देवइत गांव स्थित टावर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें