फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे स्टेशन स्थित बौरहवा बाबा स्थान पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग पुरुष, महिला व अंडर 17 बालक वर्ग की कुश्ती कराई गई। महिला व पुरुष पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। 67 किलो पुरुष वर्ग में अंकित तियरा प्रथम, सुरेंद्र बौरहवा बाबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलो वर्ग में शशिकांत यादव बौराहा बाबा प्रथम, बेचन यादव अरया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला 59 किलो वर्ग में सेजल मौर्य प्रथम, संध्या पाल द्वितीय स्थान पर रही। 50 किलो वर्ग में साबरमती मौर्य नीबी प्रथम व शकुंतला गोंड नीबी द्वितीय स्थान पर रहीं। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभा करने का मौका मिलेगा। विजयी पहलवानों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन युगान्त उपाध्याय ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नपा अध्यक्ष सरफराज आलम, विजयशंकर यादव, अभिषेक उपाध्याय, प्रवीण यादव, लालचंद यादव, महंत शोभा दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें