आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली में एक महिला ने अपने ननदोई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया है कि उसने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कर रखा है। जिसे उठाने को लेकर लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा है। मुकदमा न वापस लेने पर ननद का पति फर्जी फेसबुक आईडी बना कर उसकी व उसके बहन की अश्लील फोटो वायरल कर रहा है। इतना ही नहीं व्हाट्एप पर असलहा की फोटो भेजने के साथ ही अश्लील व धमकी भरी बातें लिख रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।