फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली

विज्ञापन
मुबारकपुर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी इरफान। - फोटो : परशदेपुर क्षेत्र में तेज हवा और बारिस के साथ ओले गिरने से भीगी गेहूं की फसल को देखता किसान।
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर मार्ग पर शनिवार की रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में युवक की हत्या के आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है। 3 अप्रैल की रात मामूली बात में बहस के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या की थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद में पीड़ित नौशाद के पुत्र मो. हस्सान को पड़ोसी इरफान ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में थाना मुबारकपुर में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, बिछिया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शुक्रवार को हुए आपसी विवाद में मो. हस्सान को चाकू मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागा फिर रहा था और पुलिस को देखकर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें