सत्येंद्र के अनुसार जेल में रहते हुए 21 सितंबर 2024 को दहेज व मारपीट की एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जबकि युवती ने जेल में आकर बयान बदलने के बदले संपत्ति की मांग की। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली, जहां से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश मिला। इस बीच उनके खिलाफ अवैध असलहा बनाने की एक और एफआईआर दर्ज हुई पर पुलिस जांच में केवल घर निर्माण का सामान बरामद हुआ।
न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर थाने में कुंवर सत्येंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर जयप्रकाश, इंदु, रागिनी, पिंकी और रविन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने, मांग करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण