फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह लाख से अधिक का गबन का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। छह लाख से अधिक के गबन के आरोपी को सिधारी थाने की पुलिस ने सोमवार को नरौली तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास गुप्ता दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा नरावे गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ 23 फरवरी 2024 को सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। गाजीपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी अजय यादव शाखा प्रबंधक भारत फाइनेन्शियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी शाखा हुसैनगंज सिधारी थाने पर 23 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी फील्ड अफसर रहते हुए समूह की महिलाओं से वसूल की गई धनराशि 6,11,547 रुपये का गबन कर लिया गया। वापस मांगने पर देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें