फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या करने जा रहे युवक पर नायब तहसीलदार ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कयामपुर गांव में गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या करने जा रहे युवक के खिलाफ सोमवार को नायब तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज कराया। वहां मौजूद नायब तहसीलदार व पुलिसकर्मियों ने उसे मरने से बचा लिया। इस मामले में नायब तहसीलदार ने युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं इस मामले को लेकर युवक की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि वह सात जुलाई को एसडीएम के आदेश पर कयामपुर गांव में पैमाइश के लिए पुलिस बल के साथ गए थे। पैमाइश शुरू किया। सीमांकन करते हुए जैसे ही पत्थर लगाने की कार्रवाई की जाने लगी वैसे ही विपक्षी संदीप उपाध्याय सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए पहुंचा और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आगजनी करने का प्रयास, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम से अभद्रता किया। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले को लेकर संदीप उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय ने एसपी प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि जमीन को लेकर दीवानी न्यायलय में मुकदमा चल रहा है और स्टे भी है। एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार को मामले का समाधान करने के लिए कहा था। नायब तहसीलदार ने दीवानी न्यायलय का स्टे होते हुए उसकी भूमि कब्जा कराए। रानी की सराय थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम भेजकर विपक्षियों को हमारी भूमि कब्जा कराया। पीड़िता ने एसपी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें