फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीसरे जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान माह में शुक्रवार को तीसरे जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। तमाम रोजेदारों ने रोजा रखते हुए जुमा की नमाज अदा की।
विज्ञापन

शहर के जामा मस्जिद, कटरा स्थित मस्जिद,व चौक, तकिया स्थित मस्जिदों में सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में तीसरे जुमा की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की काफी भीड़ रही। नमाज के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। उल्लेमाओं ने रमजान और जुमा के महत्त्व को बताया।
मेजवां, फूलपुर नगर की नई जामा मस्जिद, अंसारी मुहल्ला, मियां का बाड़ा, फूलपुर देहात आदि मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ रही। कई स्थानों पर नमाजियों ने मस्जिद परिसर के अंदर सफे बिछाकर भी नमाज अदा की। तकरीर करते हुए अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने की हिदायत दी गई। उल्लेमाओं ने कहा कि अल्लाह इस महीने में अपनी रहमतों की बारिश करता है, हर मुसलमान पर रोजा फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अंबारी, माहुल, लाहीडीह, जगदीशपुर आदि मस्जिदों में भी रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदें भरी रहीं।चमावां गांव स्थित मस्जिद में भारी भीड़ उमड़ी, बारगाहे इलाही में हजारों हाथ उठे और सभी ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें