आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस मंगलवार की रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमिलो चौराहे के पास उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बलुआ का रहने वाला एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर रविदास मंदिर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अजय कुमार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। उसके खिलाफ पहले से चोरी, जुआ व मारपीट सहित कई धाराओं में कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।