फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के बाद पत्नी को धमका रहे फरार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। पवई थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव में 10 जून को हुई हत्या में नामजद दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और मृतक की पत्नी को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पति को खोने के बाद पत्नी परेशान हाल थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है।
विज्ञापन

पवई के कुकुड़ीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 10 जून को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल कासिम की मौत हो गई थी। परिजनों की तरफ से चार के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी गई थी। जिसमें से दो की ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली थी। दो नामजद दो मुख्य आरोपी मो. याहिया और मोहम्मद अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। अब वे मृतक की पत्नी को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मृतक पत्नी रूबी का आरोप है कि दोनों लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं पुलिस दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जैसे शांत बैठ गई है। रूबी ने पवई थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है और एसपी से जानमाल रक्षा की गुहार लगाई है। वहीं सीओ रविशंकर प्रसाद का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें