फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छह सौ के पार पहुंचा आकड़ा, 608 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग रहा है। वहीं मौत की रफ्तार भी धीमी नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले में जहां 608 नए संक्रमित मिले तो वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में 10 लोगों की मौत हुई। कोरोना से मौत व नए मरीजों के मिलने के आकड़ों पर लगाम नहीं लगता नजर आ रहा है। इसके बाद भी लापरवाही का क्रम जारी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नए संक्रमितों के मिलने का आकड़ा छह सौ के पार रहा। कुल 608 नए संक्रमित बृहस्पतिवार को जिले में मिले है। उन्होनें ने बताया कि जिले अबतक कुल पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या बढ़ कर 15584 पर पहुंच गई है तो वहीं एक्टिव केस 4513 हो गए है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कुल दस लोगों की मौत हुई। मरने वालों में आठ आजमतगढ़ तो दो मऊ जिले के रहने वाले है। जहानागंज के 70 वर्षीय वृद्ध को तीन मई की रात भर्ती किया गया, जिन्होंने गुरुवार की सुबह छह बजे अंतिम सांस ली। जीयनपुर की 47 वर्षीय महिला ने बुधवार को भर्ती कराई गई और गुरुवार की भोर में उसकी मौत हो गई। गुरुवार की भोर में भर्ती बरदह क्षेत्र के 65 वर्षीय वृद्ध ने चार घंटे बाद दम तोड़ दिया। तीन मई को अपराह्न भर्ती अतरौलिया के 55 वर्षीय व्यक्ति ने पांच मई की शाम दम तोड़ दिया। पांच मई की रात भर्ती बिलरियागंज के 36 वर्षीय युवक ने आधे घंटे बाद दम तोड़ा। चार मई को अपराह्न भर्ती रानी की सराय की 75 वर्षीय वृद्धा ने बुधवार की रात, पांच मई की रात भर्ती देवगांव की 52 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। मेंहनगर के 76 वर्षीय वृद्ध को पांच मई की सुबह भर्ती किया गया, जिन्होंने गुरुवार की अपराह्न तीन बजे दम तोड़ दिया। पांच मई की शाम भर्ती मऊ जनपद के सराय लखंसी निवासी 56 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह, तीन मई की शाम भर्ती मऊ जनपद के ही हलधरपुर क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला ने बुधवार की शाम अंतिम सांस लिया।
0000000000000
45 प्लस वालों को भी अब कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
आजमगढ़। 45 प्लस के टीकाकरण में भी सरकार ने बृहस्पतिवार को नया दिशा निर्देश जारी कर दिया है। अब सीधे केंद्रों पर पहुंच कर कोई भी टीकाकरण नहीं करा सकेगा। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नए दिशा निर्देश के अनुरूप आगामी 10 मई से 45 प्लास वाले उन्हीं लोगों का टीकाकरण होगा जो पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराए रहेंगे। ऑन द स्पाट पंजीकरण व टीकाकरण की व्यवस्था 10 मई से अग्रिम आदेश तक स्थगित रहेगी। यह आदेश प्रथम डोज के लिए है। द्वितीय डोज वालों के लिए पूर्व की ही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

000000000000000
2520 ने कराया टीकाकरण
आजमगढ़। बढ़ते संक्रमण के बीच टीकाकरण की कवायद बृहस्पतिवार को भी जारी रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 40 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। चार हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था7 जिसके सापेक्ष 2520 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें