फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले से सवारी लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज की बस बुधवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्री भी चोटिल हुए है।
विज्ञापन

आजमगढ़ डिपो की बस मंगलवार की देर शाम सवारी लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। बुधवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस चालक आनंद राय निवासी लाटघाट बस रोक कर लघुशंका के लिए उतर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गेट खोल कर उतर रहे चालक झटका लगने से नीचे सड़क पर गिरे और सिर में चोट लग जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं। बस में हादसे के दौरान लगभग 50 यात्री सवार थे।
अलग-अलग हादसों में एक की मौत, तीन घायल
पवई/रानी की सराय। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार चंदन (26) पुत्र सुभाष की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार विकास पुत्र भारत बिंद और ट्रैक्टर मालिक का लड़का घायल हो गए। इसी क्रम में रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार के पास बाइकों की टक्कर में उमेश याद निवासी पेडरा थाना सरायमीर घायल हो गया।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पोखरी में गई, बाल-बाल बचे सवार
तहबरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव के पास एक कार बुधवार को अनियंत्रित होकर पोखरी में चली गई। जिससे उसमें सवार गोविंदपुर गांव निवासी दरोगा धर्मराज व उनका परिवार बालबाल बच गया। धर्मराज गोंडा जिले में तैनात है और उनका परिवार इलाहाबाद में रहता था। गांव पर भाई के लड़की की शादी में शामिल होने आए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से समय रहते बाहर निकाल कर बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें