फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः ससुर की तेरहवीं से लौट रहे दामाद की हादसे में मौत, क्षतिग्रस्त मिली बाइक 

Sat, 10 Apr 2021 06:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना अंतर्गत गोपालगंज-शाहपुर नहर मार्ग पर धनेज पांडेय गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक घटना के समय अपनी ससुराल से ससुर के तेरहवीं में शामिल होकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


धनेज पांडे गांव के पास शनिवार की सुबह मिले शव की पहचान पुलिस ने गाड़ी नंबर व उसके कागजात के आधार पर की। पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त गहनू निषाद (45) निवासी बनकट थाना अहरौला के रूप में की। परिजनों के अनुसार वह ससुर की तेरहवीं में शामिल होने शुक्रवार को अपनी ससुराल टहर वाजिदपुर थाना कप्तानगंज गए थे।

तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार रात वह बाइक से घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में धनेज पांडे गांव के पास किसी वाहन से हुए हादसे में मौत हो गई। थाने पर पहुंची पत्नी सहोदरा देवी का रोरोकर बुरा हाल हो गया था। मृत युवक छह पुत्रियों का पिता व दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दिव्यांग है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें