फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने बुझा दिया चिराग

Thu, 07 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर बाजार के पास मंगलवार की रात करीब नौ बजे अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ जवान की मौत हो गई। मां-बाप का इकलौता पुत्र राजेश बीएसएफ का जवान था। दो बच्चों का पिता राजेश करीब एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 
विज्ञापन


मृत राजेश शाही (38) पुत्र जगरन्नाथ मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव का निवासी था। घायल विनोद कुमार (34) पुत्र नरेश, अरुण कुमार (30) पुत्र त्रिभुवन उसके गांव के रहने वाले हैं। घटना के समय सेना का जवान अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय से घर लौट रहा था। जैसे ही मुबारकपुर थाने के गुलउर बाजार के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार से बाइक में टक्कर लग गई।

 इसमें तीनों घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस इन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करती कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली मोड़ के पास बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे अनियंत्रित कार की टक्कर से एसडीएम लालगंज की जीप पलट गई। इससे एसडीएम, तहसीलदार सहित चार लोग घायल हो गए। दो होमगार्डों को मामूली चोटें आईं। घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसडीएम और तहसीलदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय अधिकारी सिधौना गांव में किसानों को चेक बांटने जा रहे थे।

देवगांव बाजार में कोतवाली मोड़ के करीब वाराणसी की तरफ से आ रही अनियंत्रित इंडिका कार ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई और बीच सड़क पलट गई। हादसे  में एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव (51), तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी (46), अर्दली विजय प्रजापति (36) और चालक बृजेश कुमार (27) घायल हो गए। जबकि होमगार्ड सुरेश राजभर और लल्लन राजभर को मामूली चोटें आई हैं।

आसपास के लोगों को वाहन से उन्हें बाहर निकाला। देवगांव कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर मनोज कुमार ने एसडीएम और तहसीलदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक और अर्दली का उपचार किया जा रहा है। होमगार्डों को छोड़ दिया गया।

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल ः महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी उमेश (20) पुत्र श्यामधारी, भोलू (19) पुत्र मोहन, गणेश (19) एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम कहीं जा रहे थे। परशुरामपुर गांव के पास एक साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई।

इसमें तीनों युवक घायल हो गए। वहीं, अहरौला थाना के गुड़हर गांव निवासी रविंद्र कुमार (25) पुत्र पुनवासी, विनोद कुमार (24) पुत्र परदेशी बाइक से कहीं जा रहे थे। जगदीशपुर गांव के पास इनकी बाइक से सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइकों की टक्कर में चार जख्मी ः मुबारकपुर कस्बे के पुराना पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर दो अनियंत्रित बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है।

घायलों में गुड्डू (22) पुत्र स्वरूप डिघिया गांव, बबलू (24) पुत्र रामधन जीयनपुर के कालीकापुर, श्यामसुंदर (24) पुत्र शिवचंद रौनापार थाने के महुला गांव, नखड़ू (25) पुत्र रामवृक्ष जीयनपुर क्षेत्र के कांखभार गांव का निवासी है। गुड्डू और बबलू एक बाइक पर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें